गणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर इस वर्ष लगभग दस हज़ार विशेष अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें सरपंच, आपदा राहत कार्यकर्ता, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले जल योद्धा, हथकरघा और हस्तशिल्प कारीगर, मन की बात प्रतिभागी, माई भारत स्वयं सेवक, पूर्वोत्तर राज्यों के अतिथि और सर्वश्रेष्ठ स्टार्ट-अप शामिल हैं।
रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आमंत्रित अतिथियों में से कुछ स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से रोजगार सृजन सुनिश्चित करने के लिए अनुकरणीय कार्य कर रहे हैं। पैरा-ओलंपिक दल के सदस्य, शतरंज ओलंपियाड पदक विजेता, ब्रिज वर्ल्ड गेम्स रजत पदक विजेता और स्नूकर विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक विजेताओं को भी विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
ये अतिथि राष्ट्रीय युद्ध स्मारक, प्रधानमंत्री संग्रहालय और दिल्ली के अन्य प्रमुख स्थानों का दौरा करेंगे।
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के माध्यम से अगली पीढ़ी की चिकित्सा पद्धतियों के विकास में तेजी…
पूर्वी अफ्रीका में जिबूती के तट के पास प्रवासियों से भरी एक नाव पलटने से…
सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को हुए हमले…
सऊदी अरब की राजधानी रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे हमले में…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि रूस और यूक्रेन के बीच करीब…
क्रिकेट में, भारत ने कल रात इंदौर के होलकर स्टेडियम में तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच…