उत्तर प्रदेश में मानसून के आगमन से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है और राज्य के लगभग सभी हिस्सों में बारिश हुई है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून मंगलवार से ही आधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश में दाखिल हो चुका है। ट्रफ लाइन, आज़मगढ़, बरेली और अयोध्या जिलों से होकर गुजर रही है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को लंबे वक्त से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। सुल्तानपुर, मुजफ्फरनगर, बदायूं, सहारनपुर और संभल में बहुत भारी बारिश हुई, जिससे कुछ क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। हालांकि दिन के तापमान में भी गिरावट आई। ये बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है जो धान की बुवाई में देरी के कारण बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे थे। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान लगाया है और कहा है कि राज्य भर में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए मौसम के हालात बेहतर बने हुए है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…