भारत

सोहराय, पटचित्र और पटुआ कला के कलाकारों ने आर्टिस्ट इन रेजिडेंस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की

कलाकारों के एक समूह ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। सोहराय, पट्टचित्र और पटुआ कला के 29 कलाकार 14 से 24 जुलाई, 2025 तक राष्ट्रपति भवन में रहे। झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कलाकार राष्ट्रपति भवन के कला उत्सव 2025 – ‘आवासीय कलाकार कार्यक्रम’ के दूसरे संस्करण में भाग ले रहे थे।

कलाकारों का आवासीय कार्यक्रम ‘कला उत्सव’ भारत की कलात्मक परंपराओं की भावना का उत्सव है। यह सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने और भावी पीढ़ियों को प्रेरित करने में जीवंत कला परंपराओं की महत्वपूर्ण भूमिका की पुनः पुष्टि करता है। इस कला उत्सव ने पीढ़ियों से कला के विविध रूपों को जारी रखने वाले लोक, आदिवासी और पारंपरिक कलाकारों को भी एक मंच प्रदान किया है।

राष्ट्रपति ने कलाकारों द्वारा उनके आवासीय कार्यक्रम के दौरान बनाई गई कला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने भारत के महत्वपूर्ण पारंपरिक कला रूपों में उनके योगदान की सराहना की और उनके भावी कलात्मक प्रयासों में सफलता की कामना की।

Editor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए; अनंत नाग को दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज एकता नगर, केवड़िया, गुजरात में आयोजित समारोह में 72वें राष्ट्रीय…

18 मिनट ago

नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने एयरोड्रोम विकास के लिए चैलेंज मोड का शुभारंभ किया

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने आज उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण…

20 मिनट ago

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज की

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ‘विशेष अभियान 6.0’ के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।…

24 मिनट ago

केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने यूरोपीय संसद के ITRE प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत की

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज नई दिल्ली में यूरोपीय संसद…

25 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो की उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्व राइनो दिवस के अवसर पर शानदार एक-सींग वाले राइनो…

4 घंटे ago

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर वायु रक्षा अभ्यास वीर गार्डियन -2026 आज संपन्न हुआ

भारतीय वायु सेना और जापान वायु आत्मरक्षा बल -जेएएसडीएफ के बीच जोधपुर वायुसेना स्टेशन पर…

4 घंटे ago