भारत

अक्षय तृतीया के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलते ही भक्तों की भारी भीड़ श्री केदारनाथ धाम में उमड़ पड़ी

रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड: 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुल गए। मंदिर के कपाट खुलने के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए मौजूद रहें। अक्षय तृतीया के अवसर पर मंदिर के कपाट खुलते ही देश भर से भक्तों की भारी भीड़ श्री केदारनाथ धाम में उमड़ पड़ी।

केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह सात बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। कपाट खुलने के अवसर पर हजारों की संख्‍या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सेना के बैंड की धुन के साथ पूरा केदारनाथ हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा, वहीं गंगोत्री और यमनोत्री धाम के कपाट भी आज श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिये जाएंगे। दोनों धामों में कपाट खोलने से पहले ही बडी संख्‍या में श्रद्धालु मौजूद हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्‍यापक प्रबंध किये हैं। अब तक 22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम दर्शन के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

श्री केदारनाथ धाम मंदिर के कपाट खुलने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, ”भक्त और तीर्थयात्री इस यात्रा का इंतजार करते रहते हैं। वह पवित्र दिन आया और द्वार खुल गए। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। सारी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। मैं सभी को अपना अभिनंदन देता हूं और उन सभी का स्वागत करता हूं। यहां पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। पूरे विधि-विधान के साथ दर्शन शुरू हो गए हैं। उनके प्रधानमंत्री बनने के बाद बाबा केदार मंदिर के पुनर्विकास का काम तीन चरणों में पूरा किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यह जल्द पूरा हो।”

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

11 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

11 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

13 घंटे ago