insamachar

आज की ताजा खबर

Southwest monsoon will reach Kerala coast early this year, good crop yield is expected
भारत मौसम

मानसून के आगे बढ़ने के साथ देश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी जबकि अन्य क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा कि मानसून के आगे बढ़ने के साथ देश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होगी जबकि अन्य क्षेत्रों में लू जैसी स्थिति बनी रहेगी। विभाग ने आज तटीय कर्नाटक में मूसलाधार बारिश और कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान जताया है। मध्य कर्नाटक, केरल, माहे, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्‍काल में भी कुछ स्थानों पर तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। उधर, मौसम विभाग ने कहा कि आज तटीय आंध्र प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर लू जैसी स्थिति रहेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *