जापान के आइची-नागोया में आज से एशियाई पैरा खेल आज से शुरू हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता में 45 देशों के लगभग तीन हज़ार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खेलों का आयोजन 24 अक्टूबर तक चलेगा।
जापान के नागोया में आज पैरा एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह का आयोजन पालोमा मिजुहो स्टेडियम में भारतीय समय के अनुसार दोपहर ढाई बजे शुरू होगा। पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और एथलीट सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। भारत ने इन खेलों के लिए दो सौ इक्यासी सदस्यीय दल भेजा है। भारतीय दल के 112 पुरुष और 56 महिला खिलाड़ी 11 खेलों में हिस्सा लेंगे। भारतीय दल में भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, पैरा-निशानेबाज अवनी लेखरा, पैरा-तीरंदाज शीतल देवी, धाविका सिमरन शर्मा और पैरा-टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल जैसे प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं।
कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य अड्डे पर भीषण आग लगने से कई लोगों…
यूरोप के कई देशों में बढ़ती महंगाई, कम वेतन और किफायती आवास की कमी के…
उडीसा के नये राज्यपाल ब्रजमोहन राम ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। उडीसा…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कल रात एक सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत…
केंद्र सरकार ने कैंसर के मरीजों को राहत देने के लिए 137 दवाओं की कीमतें…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए दर्दनाक हादसे में हुई जनहानि…