भारत

असम सरकार ने गुवाहाटी, डिब्रूगढ़ और सिलचर में सभी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खुले रहने की अनुमति देने का फैसला किया

असम सरकार ने निर्णय लिया है कि गुवाहाटी, डिब्रूगढ और सिलचर में सभी दुकानें और व्‍यापारिक संस्‍थान 24 घंटे खुले रहेंगे। मुख्‍यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा ने एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राज्‍य मंत्रिमंडल ने गुवाहाटी और राज्‍य के अन्‍य दो महत्‍वपूर्ण शहरों में शराब की दुकानों को छोडकर अन्‍य सभी दुकानों और व्‍यापारिक संस्‍थानों को दिन-रात खुले रखने की नीति को अनुमति दे दी है।

हिमंता सरमा ने कहा कि इस तरह अगर कोई संस्‍थान 24 घंटे कार्य करता है तो वहां तीन शिफ्टों में काम होगा। उन्‍होंने कहा कि 24 घंटे दुकानें खुली रखने के निर्णय से लघु उद्योगों को सहायता मिलेगी और शिफ्टों की संख्‍या बढने से अधिक रोजगार भी सृजित होंगे।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

10 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

10 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

12 घंटे ago