भारत

असम की वन्‍य जीव संरक्षणवादी डॉ. पूर्णिमा देवी वर्मा को इस साल व्हिटली गोल्‍ड पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया

असम की वन्‍य जीव संरक्षणवादी डॉ. पूर्णिमा देवी वर्मा को इस साल व्हिटली गोल्‍ड पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया। डॉ. पूर्णिमा देवी को यह पुरस्‍कार हरगिला नाम से प्रसिद्ध ग्रेटर एडजुटेंट पक्षी के संरक्षण हेतु, उनके अथक प्रयासों के कारण दिया गया। डॉ. पूर्णिमा ने कामरूप जिले में स्‍थानीय लोगों की मदद से हरगिला के संरक्षण के लिए हरगिला आर्मी का गठन किया। विश्‍व में हरगिला प्रजाति की सबसे ज्‍यादा संख्‍या कामरूप जिले में है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने डॉ. पूर्णिमा देवी को ग्रीन ऑस्‍कर नाम से विख्‍यात व्हिटली गोल्‍ड पुरस्‍कार से सम्‍मानित किए जाने पर बधाई दी है।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago