भारत

विधानसभा चुनाव: अरुणाचल प्रदेश में बीजेपी ने सत्‍ता बरकरार रखी, सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की एकतरफा जीत

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव की मतगणना के सभी परिणाम मिल गए हैं। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने सत्‍ता बरकरार रखी है। सिक्किम में सत्तारूढ़ सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा की एकतरफा जीत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 36 जीती। पांच सीट नेशनल पीपल्‍स पार्टी के खाते में गई हैं। पीपल्‍स पार्टी ऑफ अरुणाचल को दो, एनसीपी को तीन, निर्दलीय उम्‍मीदवार को तीन और कांग्रेस को एक सीट मिली। 60 सदस्‍यों की विधानसभा में भाजपा 10 सीटें निर्विरोध जीत गई थी।

चुनाव जीतने वाले प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल हैं – पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री निनॉन्ग एरिंग, महेश चाई, ताई निकियो, होमचुन न्‍गामडम, वांगलिंग लोवांगडोंग, त्सेरिंग लामू और चकत अबोह। पीपल्‍स पार्टी ऑफ अरुणाचल के चुनाव जीतने वाले नेताओं में शामिल हैं – नामगे त्‍शेरिंग, पेसी जिलेन, ओनि पानियांग और थांगवांग वांगहाम।

सिक्किम में सभी 32 सीटों के परिणाम मिल गए हैं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा ने 31 सीट जीत ली हैं। एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट को मिली। राज्‍य में 32 सीटों पर मतदान हुआ था।

इन विधानसभाओं का कार्यकाल आज समाप्‍त हो रहा है। पूर्वोत्‍तर के इन दोनों राज्‍यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले गए थे।

Editor

Recent Posts

ओमान तट पर अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमरीका ने ईरान पर हमले किए

ओमान तट के पास अमरीकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में…

43 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के सबसे लंबे कार्यकाल वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री…

45 मिनट ago

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में लैंड…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने गर्मजोशी भरी बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सबसे लंबे समय तक भारत का निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर दुनिया…

14 घंटे ago

ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय और यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स—को तीन अनुमोदन पत्र (एलओपीएस) जारी हुए

आज शिक्षा मंत्रालय द्वारा तीन वैश्विक प्रतिष्ठित विदेशी उच्च शिक्षा संस्थानों— ब्रिस्टल विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कुवैत के अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जाबेर अल सबाह के…

16 घंटे ago