मणिपुर में कल शाम चंदेल जिले के न्यू सोमटाल गांव में असम राइफल्स के जवानों के साथ गोलीबारी में कम से कम 10 संदिग्ध उग्रवादी मारे गए। यह घटना भारतीय-म्यांमा सीमा के पास हुई। आर्मी की पूर्वी कमान के अनुसार असम राइफल्स की एक टीम ने क्षेत्र में हथियारबंद काडर के मूवमेंट की विशिष्ट खुफिया जानकारी मिलने के बाद अभियान शुरू किया जिसके बाद मुठभेड शुरू हो गई।
पूर्वी कमान ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि अभियान के दौरान, सैनिकों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में सैनिकों ने तुरन्त इस फायरिंग का जवाब दिया। इस गोलीबारी के परिणामस्वरूप, 10 उग्रवादियों को ढेर कर दिया गया और बड़ी मात्रा में हथियार तथा गोला-बारूद भी बरामद किया गया। असम राइफल्स के सूत्रों ने कहा कि ऑपरेशन लगभग पूरा हो चुका है। सुरक्षा बलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…