पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नोशकी में राष्ट्रीय राजमार्ग 40 पर रक्षणी मिल इलाके में फ्रंटियर कॉन्स्टब्यूलरी सैनिकों को ले जा रही एक बस पर भारी गोलीबारी में 12 सैनिक मारे गए और 26 घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी-बीएलए ने सेना के काफिले पर घातक हमले की जिम्मेदारी ली है और दावा किया है कि अब तक कम से कम 90 सैनिक मारे गए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने बीएलए के दावों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, “अलगाववादी आतंकवादियों ने विस्फोटकों से लदे वाहन को अर्धसैनिक बलों के काफिले से भिड़ा दिया, जिससे दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। कुछ ही दिन पहले इसी समूह ने एक ट्रेन का हाइजैक किया था और 36 घंटों तक बंधक बनाए रखा था। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने अशांत बलूचिस्तान प्रांत के नोशकी जिले में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। नोशकी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हाशिम मोमंद ने कहा कि 30 से अधिक अर्धसैनिक बल के सदस्य भी घायल हुए हैं।”
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…