insamachar

आज की ताजा खबर

At least 15 people killed in landslides due to heavy rains and floods in Indonesia
अंतर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ के कारण भूस्खलन से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। 13 उप-जिलों पर बाढ़ का असर पडा है। भूस्खलन के बाद एक हजार से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

लगभग 115 लोगों को प्रभावित क्षेत्र के बाहर मस्जिदों या उनके रिश्तेदारों के घर पहुंचाया गया। खोजी और बचाव दल ने रबर नौकाओं और अन्य वाहनों के जरिये निवासियों को निकालने का काम किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *