भारत

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में कम से कम पांच माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच माओवादी मारे गए। माओवादियों की सूचना मिलने के बाद सीमा सुरक्षा बल, विशेष कार्य बल और जिला रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम नारायणपुर जिले में तलाशी अभियान पर थी। सुरक्षा बलों ने माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटनास्‍थल से बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। गोलीबारी में दो सुरक्षाकर्मी घायल भी हो गए। तलाशी अभियान जारी है।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज रेल मंत्रालय की लगभग 10,021 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की समिति ने आज…

34 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज इटानगर में अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित…

1 घंटा ago

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने आज रेल मंत्रालय…

1 घंटा ago

CAQM ने HSPCB द्वारा अपने निर्देशों का पालन न करने का संज्ञान लिया; समीक्षा बैठक में स्पष्टीकरण मांगा गया

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष श्री राजेश वर्मा की अध्यक्षता में 8 सितंबर…

1 घंटा ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके के साथ बैठक की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोलंबो में श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात…

4 घंटे ago