भारत

जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम जिले में कल दो मुठभेडों में कम से कम चार आतंकी मारे गए

जम्‍मू कश्‍मीर के कुलगाम जिले में कल दो मुठभेडों में कम से कम चार आतंकी मारे गए। ये मुठभेड़ दक्षिण कश्‍मीर जिले के फ्रिसल चिन्‍नीगाम और मोडरगाम इलाकों में हुईं। अधिकारियों ने बताया कि मारे गए आतंकियों में आतंकियों का एक कमांडर भी शामिल है।

पहली मुठभेड मोडरगाम गांव में तलाशी अभियान के दौरान हुई। यह अभियान इस गांव में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया सूचना के आधार पर शुरु किया गया। दोपहर बाद, एक अन्‍य मुठभेड फ्रिसल चिन्‍नी गांव में हुई, जिसमें चार आतंकियों को मार गिराया गया।

कुलगाम मुठभेड़ पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा, “पुष्टि के अनुसार, दो अलग-अलग मुठभेड़ स्थलों पर मुठभेड़ हुई है। 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। निःसंदेह यह सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और ये सफलताएं सुरक्षा वातावरण को मजबूत करने में महत्वपूर्ण हैं। आतंकवाद को खत्म करने के लिए लोग एकजुट हो रहे हैं और अभियान गति पकड़ रहे हैं। मौजूदा अभियान अभी भी जारी है और अभी तक अपने निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा है। हमें स्थानीय आतंकवादियों के शामिल होने की भी खबर मिली है।”

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने क्षेत्रीय स्थिति पर UAE के उप-प्रधानमंत्री और विदेश से की बातचीत

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर, दो दिन की संयुक्त अरब अमीरात यात्रा पर हैं। इस…

3 घंटे ago

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया

सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55…

3 घंटे ago

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त, परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता को लेकर मतभेद

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में लगभग 21 घंटे तक चली अमेरिका और ईरान के बीच…

3 घंटे ago

राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क प्लाज़ा पर केवल डिजिटल टोल संग्रह व्यवस्था लागू

सरकार ने टोल संग्रह में दक्षता और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण…

4 घंटे ago