भारत

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल, यूपी, पंजाब, राजस्थान, अरुणाचल, असम, मेघालय, महाराष्ट्र और कर्नाटक में तेज़ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कर्नाटक के भीतरी हिस्सों में कई स्थानों पर तेज़ वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बुधवार तक भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मिजोरम, त्रिपुरा और बिहार में, 10 जुलाई तक भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

तटीय कर्नाटक में भी 9 जुलाई तक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की गई है। इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मौसम सुहावना बना हुआ है।

दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

22 मिनट ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

28 मिनट ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

30 मिनट ago

राष्‍ट्रपति राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान (निफ्ट) के 18 परिसरों के संयुक्‍त दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्‍थान (निफ्ट) के 18 परिसरों…

32 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के बाद मसौदा जारी किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्‍ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर के बाद…

2 घंटे ago