खेल

पेरिस 2024 ओलंपिक सहित अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एथलीटों को टॉप्स के अंतर्गत सहायता प्रदान की गई

युवा मामले और खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना के उस अनुरोध को स्‍वीकृति दे दी है, जिसमें उन्होंने स्‍वयं और युगल जोड़ीदार श्रीराम बालाजी को पेरिस 2024 ओलंपिक खेलों से पहले दो एटीपी टूर स्पर्धाओं में भाग लेने के लिए सहायता मांगी थी।

रोहन बोपन्ना और श्रीराम बालाजी अपने कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ पेरिस जाने से पहले हैम्बर्ग और उमग में एटीपी 500 स्पर्धाओं में भाग लेंगे।

मिशन ओलंपिक सेल ने निशानेबाजों रिदम सांगवान, सरबजोत सिंह, विजयवीर और अनीश भानवाला के वोल्मेरेंज में ओलंपिक प्रशिक्षण शिविर और चेटौरॉक्स में 2024 पेरिस ओलंपिक खेलों के दौरान निजी कोच या प्रशिक्षकों से संबंधित खर्चों के लिए सहायता के अनुरोध को भी स्‍वीकृति दे दी है। टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम (टॉप्स) के तहत उनकी हवाई यात्रा, रहने, वीजा और स्थानीय परिवहन का खर्च वहन किया जाएगा।

स्कीट निशानेबाज महेश्वरी चौहान और अनंतजीत सिंह नरुका के अनुरोधों को भी एमओसी ने मंजूरी दे दी है। इन अनुरोधों में इटली के एरेज़ो में निजी कोच रिकार्डो फ़िलिपेली और इटली के कैपुआ में टिरो ए वोलो फ़ाल्को रेंज में एन्नियो फ़ाल्को के साथ प्रशिक्षण के लिए सहायता शामिल है। बैठक के दौरान, एमओसी ने ओलंपिक खेलों से पहले 24 दिनों के लिए स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज़ में प्रशिक्षण के लिए स्टीपलचेज़र अविनाश सेबल और पारुल चौधरी के साथ-साथ उनके कोच स्कॉट सिमंस को सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। अन्‍य स्‍वीकृतियों में महिला रिले 4×400 मीटर टीम को उपकरण खरीदने और टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई को जर्मनी के बिबेरच में प्रशिक्षण समर्थन के लिए सहायता शामिल है, जिसमें उपभोग्य सामग्रियों की खरीद और सहायक कर्मचारियों के लिए शुल्क जुड़ा है। एमओसी ने पेरिस ओलंपिक के लिए 400 मीटर धाविका किरण पहल, हाई जंपर सर्वेश अनिल कुशारे और शॉट पुटर आभा खटुआ को भी टॉप्स कोर ग्रुप में शामिल किया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय रेलवे ने 3,548 स्नातक-स्तरीय एनटीपीसी रिक्तियों की घोषणा की

भारतीय रेलवे ने रेलवे भर्ती बोर्ड (RRBs) द्वारा जारी केंद्रीकृत रोजगार अधिसूचना (CEN) संख्या 06/2026…

53 मिनट ago

प्रधानमंत्री धन–धन्य कृषि योजना का आज एक वर्ष पूरा हुआ

प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना को आज एक वर्ष पूरा हो गया है। इस योजना की…

3 घंटे ago

रियाद हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और तीन सौ से अधिक घायल हुए

सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे…

3 घंटे ago

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू

शारदीय नवरात्रि का महापर्व आज से शुरू हो गया है। नौ दिन का यह धार्मिक…

3 घंटे ago

उत्तर रेलवे ने कहा- आज सभी रेल सेवाएं सामान्य समय सारणी के अनुसार संचालित होंगी

उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि आज सभी रेलगाडि़यां अपने निर्धारित…

3 घंटे ago

भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी-20 क्रिकेट मैच आज

भारत आज इंदौर में वेस्टइंडीज के साथ तीसरा T-20 क्रिकेट मैच खेलेगा। यह मैच होलकर…

4 घंटे ago