भारत

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू ने नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्र बाबू नायडू ने आज कृषि भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू और ग्रामीण विकास एवं संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी भी उपस्थित रहे। इस दौरान आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

मुलाकात के दौरान, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आंध्र प्रदेश में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग करेगी।

मुख्यमंत्री नायडू और केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि किसानों और ग्रामीणों की भलाई तथा उनके सशक्तिकरण के लिए राज्य एवं केंद्र सरकार मिल-जुलकर काम करने के लिए तत्पर है।

इस अवसर पर केंद्रीय कृषि सचिव संजीव चोपड़ा, केंद्रीय ग्रामीण विकास सचिव शैलेश कुमार सिंह तथा आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

6 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

6 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

7 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

7 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

7 घंटे ago