अंतर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने की घोषणा की

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिये सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित करने का कानून बनाने की घोषणा की है। अगर सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म इसे लागू करने में विफल रहते हैं तो फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक जैसे प्लेटफार्मों पर जुर्माना लगाया जाएगा। युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा पर सोशल मीडिया के प्रभाव से बढ़ती चिंताओं के बीच यह अभूतपूर्व पहल है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में इसकी पुष्टि करते हुये कहा कि सरकार का लक्ष्य इस महीने संसद में कानून पेश करना है। उन्होंने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। हालांकि, यह निर्दिष्ट नहीं है कि प्लेटफ़ॉर्म को आयु सीमा कैसे लागू करनी चाहिए।

Editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार से इस वर्ष सीबीएसई की त्रि-भाषा नीति से कक्षा 6 के विद्यार्थियों को छूट देने पर विचार करने को कहा

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…

49 मिनट ago

अमेरिका ने भारत और 19 अन्य देशों से आयातित विशेष दवाओं पर टैरिफ हटाया

अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…

1 घंटा ago

भारत ने रोम में COFO 28 में वन एवं भू-दृश्य पुनर्स्थापन पहलों को प्रदर्शित किया

भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…

1 घंटा ago

देश के औद्योगिक उत्पादन में वार्षिक आधार पर 8 प्रतिशत की वृद्धि

देश में इस वर्ष अगस्‍त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…

13 घंटे ago

भारत-फिजी संयुक्त कार्य समूह की दूसरी द्विपक्षीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई

भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…

13 घंटे ago