आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 17 फरवरी 2025
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ से जुड़ी खबरें अधिकांश अखबारों के पहले पन्ने पर हैं। जनसत्ता की सुर्खी है – भगदड़ के बाद अपनों की तलाश में भटकने की नौबत, मरने वाले 18 हुए। अमर उजाला ने लिखा…
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी आज से भारत के दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी आज से भारत की दो दिन की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करेंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आएगा, जिसमें…
दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद प्रधानमंत्री ने सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के झटकों के बाद सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे…
दिल्ली सहित उत्तर भारत में आज सुबह भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता चार मापी गई
नई दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में आज सुबह 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय सीस्मोलॉजी केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह पांच बजकर 36 मिनट पर आया और इसका केंद्र दिल्ली के पास पांच किलोमीटर की गहराई पर…
देश के विभिन्न-भागों में बनने वाले वस्त्रों में झलकती है भारत की सांस्कृतिक-विविधताः प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत टेक्स 2025 को संबोधित किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी भी देखी। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत टेक्स 2025 में सभी का स्वागत…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि आदि महोत्सव जनजातीय विरासत को उजागर करने और उसे बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे…
आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2025 के लिए नामांकन शुरू करने की घोषणा की
आयुष मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 2025 के संस्करण (आईडीवाई 2025) के लिए प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री योग पुरस्कारों के लिए नामांकन शुरू करने की घोषणा की है। ये पुरस्कार योग के प्रचार और विकास में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर…
भारतीय नौसेना के जहाज इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू 2025 और बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास कोमोडो में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया पहुंचे
भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शार्दुल और लंबी दूरी की समुद्री निगरानी पी8आई विमान 15 फरवरी से 22 फरवरी 2025 तक निर्धारित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू (आईएफआर) 2025 में भाग लेने के लिए इंडोनेशिया के बाली पहुंचे हुए हैं। इंटरनेशनल फ्लीट…
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए विशेष रेलगाडि़यां प्लेटफार्म 16 से प्रस्थान करेंगी; यात्रियों को प्रवेश/निकास के लिए अजमेरी गेट का उपयोग करना होगा
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की दुखद घटना के एक दिन बाद, उत्तर रेलवे ने आने वाले दिनों में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए कई उपाय लागू किए हैं। यह निर्णय लिया गया है कि…








