insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की है। इसमें दो विदेशी नाविकों की मौत हो गई। चालक दल के सदस्यों में भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। घायल नाविकों को रोमानिया…

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों से आने वाले उच्च ऊर्जा वाले न्यूट्रिनो की खोज के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। 82 वर्षीय फ्रांसिस हाल्जेन…

विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर अनुमान, शून्‍य दशमलव पांच प्रतिशत बढ़ाकर सात दशमलव एक प्रतिशत किया

विश्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर सात दशमलव एक प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल में यह अनुमान छह दशमलव छह प्रतिशत था। यह संशोधन उम्मीद से बेहतर आर्थिक वृद्धि…

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष तक निरंतर नेतृत्व पूर्ण करने पर बधाई देने वाला प्रस्ताव पारित किया है। यह मात्र एक औपचारिक सम्मान से कहीं अधिक राष्ट्र प्रथम…

डीआरडीओ ने उच्च ऊंचाई वाले प्लेटफॉर्म का सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने स्वदेशी रूप से विकसित उच्च ऊंचाई वाले प्लेटफॉर्म (एचएपीएस) का सफल उड़ान परीक्षण किया है। प्रायोगिक उड़ान के दौरान इस प्‍लेटफार्म ने समुद्र तल से 21 किलोमीटर ऊपर (एएमएसएल) की ऊंचाई प्राप्‍त की…

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के युद्धपोतो के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर खरीदने के लिए 661 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। भारतीय नौसेना के युद्धपोतो के लिए ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम और लॉन्चर की खरीद के लिए बाय (इंडियन-आईडीडीएम) श्रेणी के अंतर्गत बीएपीएल लिमिटेड के साथ…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) में पहला फ्लीट सपोर्ट शिप (FSS-1) लॉन्च किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (एचएसएल) में पहला फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस-1) लॉन्च किया। इसके साथ ही उन्होंने पांचवें फ्लीट सपोर्ट शिप (एफएसएस-5) की नींव रखी और उन्नत स्लिपवे-4 तथा 300 टन क्षमता वाली गोलियाथ…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में एम्स बिलासपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति ने कहा कि चिकित्सा पेशे का मुख्य उद्देश्य मानवता की सेवा करना होना चाहिए। उन्होंने कहा…

कैबिनेट ने लघु एवं मध्यम उद्यमों में प्रत्यक्ष इक्विटी निवेश के लिए एसएमई ग्रोथ फंड की स्थापना हेतु 10,000 करोड़ रुपए की मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत के लघु एवं मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए विकासोन्मुखी पूंजी जुटाने और विनिर्माण, सेवा, प्रौद्योगिकी, नवाचार-संचालित क्षेत्रों और रणनीतिक मूल्य श्रृंखलाओं में अग्रणी भारतीय उद्यमों के उदय को सक्षम…