insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर में घटकर चार माह के निचले स्तर 5.22 प्रतिशत पर

सब्जियों एवं अन्य खाद्य उत्पादों की कीमतें कम होने से दिसंबर महीने में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 5.22 प्रतिशत पर आ गई, जो चार महीने का सबसे निचला स्तर है। सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी सामने आई। खुदरा…

प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 15.88 प्रतिशत बढ़कर 16.90 लाख करोड़ रुपये हुआ

शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह चालू वित्त वर्ष में अबतक 15.88 प्रतिशत बढ़कर लगभग 16.90 लाख करोड़ रुपये रहा है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के आंकड़ों के अनुसार, गैर-कंपनी कर संग्रह 8.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा। इसमें मुख्य…

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) द्वारा संचालित योजनाओं/कार्यक्रमों की समीक्षा की

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) द्वारा देश में खादी एवं ग्रामोद्योग (केवीआई) क्षेत्र के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रदर्शन की समीक्षा की।…

दिल्ली चुनाव: आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक हफ्ते में 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की नकदी और शराब जब्त

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने सोमवार को बताया कि राजधानी में विधानसभा चुनाव से पहले आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) लागू होने के एक सप्ताह के भीतर विभिन्न विभागों ने 21 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की…

अंगोला में हैजा से 18 लोगों की मृत्यु और 224 मामलों की पुष्टि

अंगोला में स्वास्थ्य मंत्रालय ने हैजा से अब तक 18 लोगों की मृत्यु और 224 मामलों की पुष्टि की है। पिछले 24 घंटों में मुख्य रूप से राजधानी प्रांत लुआंडा में तीन और मौतें और 54 नए मामले सामने आए…

C-DOT और IIT मंडी ने गतिशील स्पेक्ट्रम उपलब्ध कराने के लिए वाइडबैंड स्पेक्ट्रम सेंसर के सेमीकंडक्टर चिप विकसित करने का समझौता किया

अत्याधुनिक अगली पीढ़ी की दूरसंचार स्वदेशी प्रौद्योगिकी विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दूरसंचार विभाग (डीओटी) की प्रमुख इकाई सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमेटिक्स (सी-डॉट) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान जम्मू (आईआईटी जम्मू) के सहयोग से भारतीय प्रौद्योगिकी…

भारतीय तट रक्षक बल के लिए प्रशिक्षण जहाज का निर्माण कार्य (कील-बिछाना) समारोह एमडीएल, मुंबई में आयोजित किया गया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के लिए एक प्रशिक्षण जहाज (यार्ड 16101) का निर्माण कार्य (कील-बिछाना) समारोह 13 जनवरी, 2025 को मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई में आयोजित किया गया। 7,500 समुद्री मील की सीमा के साथ, इस जहाज को…

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तेज हो गई है। विभिन्‍न दलों के प्रमुख नेताओं ने मतदाताओं को लुभाने के लिए मैदान में उतरना शुरू कर दिया है। दिल्‍ली चुनाव में अपने मुद्दों को जनता के बीच पहुंचाने के…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन किया। लगभग 12 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग सुरंग परियोजना का निर्माण 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया गया है। इसमें 6.4 किलोमीटर लंबी सोनमर्ग मुख्य सुरंग, एक…