insamachar

आज की ताजा खबर

Editor

बिहार सरकार ने मिशन कर्मयोगी के तहत आई-गॉट कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर 2.4 लाख से अधिक सरकारी अधिकारियों को सम्मिलित किया

प्रधानमंत्री की मिशन कर्मयोगी पहल के तहत, जो कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के तहत संचालित होती है, क्षमता निर्माण आयोग (सीबीसी), कर्मयोगी भारत (एसपीवी) और बिहार लोक प्रशासन और ग्रामीण विकास संस्थान (बीआईपीएआरडी) के बीच 7 अक्टूबर, 2024 को एक…

WADA ने एनडीटीएल, नई दिल्ली को वाडा की एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई के रूप में एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट का प्रबंधन करने की स्‍वीकृति दी

वर्ल्‍ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) ने 6 दिसंबर, 2024 को एनडीटीएल, नई दिल्ली को वाडा की एथलीट पासपोर्ट प्रबंधन इकाई (एपीएमयू) के रूप में एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) का प्रबंधन करने की स्‍वीकृति दे दी है। एथलीट बायोलॉजिकल पासपोर्ट (एबीपी) एक…

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल आज भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे

पुर्तगाल के विदेश मंत्री पाउलो रंगेल आज भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। विदेश मंत्रालय ने पाउलो रंगेल का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने…

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में सात माओवादी मारे गए

छत्तीसगढ़ में आज सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गये। इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सीआरपीएफ, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड-डीआरजी की एक संयुक्त टीम नारायणपुर जिले के…

सरकार ने कहा- सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार की योजना जल्द ही पूरे देश में शुरू की जाएगी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज लोकसभा में कहा कि दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस इलाज योजना जल्द ही पूरे देश में शुरू की जाएगी। लोकसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में उन्‍होंने यह बात…

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के हंगामे के कारण स्थगित

संसद के दोनों सदन आज विभिन्न मुद्दों पर हंगामे के कारण बाधित रहे। हंगामे के बीच राज्यसभा को पहले दोपहर 2 बजे तक और फिर कल तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया। लोकसभा को पहले दोपहर 1 बजे और…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में जनरल अशोक राज सिगडेल को भारतीय सेना के जनरल की मानद रैंक प्रदान की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष अलंकरण समारोह में नेपाली सेना के सेनाध्यक्ष, सुप्रबल जनसेवाश्री जनरल अशोक राज सिगडेल को उनकी सराहनीय सैन्य कौशल और भारत के साथ नेपाल के दीर्घकालिक और मैत्रीपूर्ण सम्बंधों को और…

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय आयोग के प्रतिनिधिमंडल के राजदूतों और यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ वार्तालाप किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने यूरोपीय आयोग के प्रतिनिधिमंडल, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, चेक गणराज्य, एस्टोनिया, इटली, आयरलैंड, लातविया, लिथुआनिया, माल्टा, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाक गणराज्य, स्पेन और स्वीडन के राजदूतों के साथ वार्तालाप किया। बैठक में वाणिज्य…

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी 12 दिसंबर 2024

सभापति जगदीप धनखड के खिलाफ विपक्ष द्वारा अविश्‍वास प्रस्‍ताव के नोटिस पर राज्‍यसभा में जमकर हंगामा होने की ख़बर आज सभी अख़बारों की पहली सुर्खी बनी है। अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर संग्राम, सरकार बोली, विपक्ष ने सदन की गरिमा गिराई- अमर…