भारत

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के स्‍वायत्‍त संस्थान ने रणनीतिक और अत्‍याधुनिक इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों के लिए सहयोगात्मक प्रौद्योगिकी विकास समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के एक स्‍वायत्‍त संस्थान ने रणनीतिक और अत्‍याधुनिक इंजीनियरिंग अनुप्रयोगों के लिए सहयोगात्मक प्रौद्योगिकी विकास समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे उन्नत विनिर्माण और सामग्री प्रौद्योगिकियों के सहयोगात्मक विकास और प्रदर्शन में मदद मिलेगी।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्राष्ट्रीय उन्नत पाउडर धातुकर्म और नई सामग्री अनुसंधान केंद्र (एआरसीआई) और हैदराबाद स्थित रघु वामसी मशीन टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं।

समझौता ज्ञापन के तहत दोनों संगठनों के बीच सहयोग के लिए संरचित ढांचा तैयार किया गया है, जिससे प्रौद्योगिकी विकास, उत्पाद प्रदर्शन और अनुप्रयोग-उन्मुख अनुसंधान के संयुक्त प्रयास किए जाएंगे। साथ ही, सरकारी स्वामित्व वाली कंपनी के संचालित मॉडल के तहत एआरसीआई की विशेष सुविधाओं का प्रभावी उपयोग होगा। सहयोग के तहत बौद्धिक संपदा सृजन, ज्ञान हस्तांतरण और अनुसंधान परिणामों को औद्योगिक उपयोग में इस्‍तेमाल करने का तंत्र शामिल हैं।

सहयोग में लेजर-आधारित प्रक्रियाएं, एडिटिव विनिर्माण, सटीक मशीनिंग, उच्च-प्रदर्शन सामग्री प्रसंस्करण और संबंधित परीक्षण एवं मूल्यांकन गतिविधियां सहित उन्नत विनिर्माण और सतह अभियांत्रिकी (सतह की अनियमितताएं कम करने और घर्षण नियंत्रित करने हेतु सतह कोटिंग, उपचार और परिष्करण तकनीक) शामिल हैं। इन क्षेत्रों को परस्‍पर हित और उभरती आवश्यकताओं के अनुसार आगे बढ़ाया जाएगा और सहयोग में प्रगति के साथ इसके दायरे को विस्तारित करने की अनुकूलता रहेगी।

यह साझेदारी उद्योग-अनुसंधान एवं विकास संबंधों को सुदृढ़ करने तथा स्वदेशी तकनीकी क्षमता बढ़ाने की साझा प्रतिबद्धता दर्शाती है। एआरसीआई की अनुसंधान विशेषज्ञता को उद्योग आधारित अनुप्रयोग और विनिर्माण के साथ जोड़कर इस सहयोग का उद्देश्‍य विश्वसनीय, विस्तार योग्य और उद्योग के समाधानों के विकास में सहयोग प्रदान करना है, जिससे उन्नत विनिर्माण और रणनीतिक प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में भारत की आत्मनिर्भरता के लक्ष्य हासिल किए जा सकें।

Editor

Recent Posts

सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस उपचार योजना- “पीएम राहत” का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ शिफ्ट होने के तुरंत बाद लिए अपने प्रथम निर्णय में पीएम…

59 मिनट ago

अमेरिकी सेना ने सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से अधिक ठिकानों पर हमले किए

अमेरिकी सेना ने इस महीने की शुरुआत में सीरिया में इस्लामिक स्टेट के 30 से…

1 घंटा ago

नासा के चार नए यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में अमरीकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के चार नए यात्री पहुंच गए हैं।…

1 घंटा ago

भारतीय सेना की कोर ऑफ़ सिग्नल्स आज अपना 116वां स्थापना दिवस मना रही है

भारतीय सेना की कोर ऑफ़ सिग्नल्स आज अपना 116वां स्थापना दिवस मना रही है। 1911…

1 घंटा ago

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से

T20 क्रिकेट विश्व कप 2026 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से क्रिकेट विश्व कप…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज महाशिवरात्रि के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। प्रधानमंत्री…

1 घंटा ago