पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का शुभारंभ किया। उन्होंने लाभार्थियों को वय वंदना कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कैशलेस सुविधा इस योजना की एक बड़ी विशेषता है जो किसी अन्य स्वास्थ्य योजना में उपलब्ध नहीं है।
दिल्ली में 47 प्राइवेट हास्पिटल आलरेडी इम्पेनल्ड हैं और दस सरकारी अस्पताल भी हैं। जब मैंने इनकी लिस्ट देखी तो मैं देखता हूं कि जो अच्छे अस्पतालों में से एक हैं और मुझे पूरी उम्मीद है, मुझे विश्वास है, जिस तरीके से आप काम कर रही हैं आने वाले समय में और भी प्राइवेट हास्पिटल्स इसके साथ जुडेंगे और ये जो योजना जिसकी शुरूआत हो रही है मैं समझता हूं कि यह सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विश्व में एक मॉडल के रूप में इट विल बी साइटिड।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस योजना के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर रही है।
इसमें कोई डिफरनसिएशन नहीं है। अमीर हो, गरीब हो, कोई भी इंकम का सोर्स है या नहीं है। किसी भी जाति, धर्म के हैं, महिला-पुरूष हर एक व्यक्ति जो सत्तर साल से ऊपर की उम्र का है उसको इसका लाभ मिलेगा। यह इस योजना की खूबसूरती है। केवल दो चीजें चाहिए एक आप दिल्ली के निवासी हों और दूसरा आपके पास आधार कार्ड हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार आज से इस योजना के लिए पंजीकरण शुरू कर रही है। योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपने कुवैत के समकक्ष ओसामा खालिद बूदाई…
सरकार ने वस्त्र क्षेत्र के लिए उत्पादन संबद्ध प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तीसरे राउंड के…
राष्ट्र आज समाज सुधारक और महान जनसेवक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि…
पश्चिम एशिया में संघर्ष समाप्त करने के लिए अमरीका और ईरान के बीच आज इस्लामाबाद…
आईपीएल क्रिकेट में कल राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को छह विकेट से हरा…
एशियाई विकास बैंक-एडीबी ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए भारत के विकास पूर्वानुमान को…