भारत ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने के लिए डॉन न्यूज, समा टीवी, आर्य न्यूज और जियो न्यूज सहित 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।
इस पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे और भ्रामक बयान फैलाने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। प्रतिबंधित चैनलों के 6 करोड़ तीस लाख से अधिक दर्शक हैं।
सरकार ने हमले पर बी.बी.सी. की रिपोर्टिंग पर भी आपत्ति जताई है और भारत के बी.बी.सी. प्रमुख को देश की भावनाओं से अवगत कराया है। आतंकवादी को उग्रवादी कहने के लिए बी.बी.सी. को एक औपचारिक पत्र भी भेजा गया है और आगे विदेश मंत्रालय द्वारा बी.बी.सी. की रिपोर्टिंग पर नज़र रखी जाएगी।
2026 के मध्यावधि चुनावों के बाद पूरे अमरीका में वोटों की गिनती चल रही है।…
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…
भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…
भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…
भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…