भारत

दिल्ली में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का शुभारंभ

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी त‍था दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज नई दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का शुभारंभ किया। उन्‍होंने लाभार्थियों को वय वंदना कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि कैशलेस सुविधा इस योजना की एक बड़ी विशेषता है जो किसी अन्य स्वास्थ्य योजना में उपलब्ध नहीं है।

दिल्‍ली में 47 प्राइवेट हास्पिटल आलरेडी इम्‍पेनल्‍ड हैं और दस सरकारी अस्‍पताल भी हैं। जब मैंने इनकी लिस्‍ट देखी तो मैं देखता हूं कि जो अच्‍छे अस्‍पतालों में से एक हैं और मुझे पूरी उम्‍मीद है, मुझे विश्‍वास है, जिस तरीके से आप काम कर रही हैं आने वाले समय में और भी प्राइवेट हास्पिटल्‍स इसके साथ जुडेंगे और ये जो योजना जिसकी शुरूआत हो रही है मैं समझता हूं कि यह सिर्फ भारत में नहीं बल्कि विश्‍व में एक मॉडल के रूप में इट विल बी साइटिड।

इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार इस योजना के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर रही है।

इसमें कोई डिफरनसिएशन नहीं है। अमीर हो, गरीब हो, कोई भी इंकम का सोर्स है या नहीं है। किसी भी जाति, धर्म के हैं, महिला-पुरूष हर एक व्‍यक्ति जो सत्‍तर साल से ऊपर की उम्र का है उसको इसका लाभ मिलेगा। यह इस योजना की खूबसूरती है। केवल दो चीजें चाहिए एक आप दिल्‍ली के निवासी हों और दूसरा आपके पास आधार कार्ड हो।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार आज से इस योजना के लिए पंजीकरण शुरू कर रही है। योजना के अंतर्गत 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाती है।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

2 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

2 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

2 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

2 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

2 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

2 घंटे ago