हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 18 और 19 अप्रैल को शिमला समेत प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहा वहीं तेज हवाओं और ओलावृष्टि ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है और कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम खराब होने का अनुमान लगाया है, भारी बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
विभाग के अनुसार पांच जिलों शिमला, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में बारिश होगी। इस दौरान राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 अप्रैल तक मौसम खराब रह सकता है।
वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने ब्रुसेल्स में यूरोपीय आयोग के व्यापार एवं आर्थिक सुरक्षा महानिदेशालय…
तेज उत्पादन देशों के समूह ओपेक-प्लस के सात देशों ने दिसंबर के लिए इस वर्ष…
लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने हाइलो ओपन में पुरुष और महिला सिंगल्स का खिताब…
होर्मुज जलडमरूमध्य में एक सुपरटैंकर सहित दो तेल टैंकरों में समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराने…
सीबीआई ने 6 हजार करोड़ रुपये के महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह के सरगना और मुख्य…
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान मुरासु में बदल गया है।…