बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के शेयरों ने सोमवार को बाजार में जोरदार शुरुआत की। इस दौरान कंपनी के शेयर 70 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 114.28 फीसदी के भारी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुए। बजाज हाउसिंग फाइनेंस के शेयर बीएसई और एनएसई पर 150 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए, जो निर्गम मूल्य के मुकाबले 114.28 फीसदी अधिक है।
कारोबार के दौरान शेयर बीएसई पर 129.88 फीसदी बढ़कर 160.92 रुपये पर पहुंच गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर 130 फीसदी बढ़कर 161 रुपये पर थे। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1,30,751.90 करोड़ रुपये रहा। बजाज हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के 6,560 करोड़ रुपये के आईपीओ 63.60 गुना अभिदान मिला था। आईपीओ के लिए 66-70 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…
सर्वोच्च न्यायालय ने डॉक्टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्य फायदों सहित फॉर्मास्युटिकल कंपनियों…
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…
केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…