भारत की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी एचसीएलटेक को टाइम मैगजीन ने 2024 में दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में भारत की शीर्ष कंपनी का दर्जा दिया है। नोएडा स्थित इस कंपनी ने पेशेवर सेवा श्रेणी में वैश्विक शीर्ष 10 सूची में भी स्थान हासिल किया है।
एचसीएलटेक के कॉरपोरेट कार्य के मुख्य परिचालन अधिकारी राहुल सिंह ने कहा, ‘‘यह सम्मान एचसीएलटेक की उत्कृष्टता और नवोन्मेषण के लिए प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह उद्योग में हमारे नेतृत्व और एक शीर्ष नियोक्ता के रूप में हमारी स्थिति को मजबूत करता है।’’
उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारी क्षमता को अधिकतम करने, समुदाय और सामाजिक जिम्मेदारी पहल को आगे बढ़ाने और स्थिरता लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समर्पित है। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की 2024 की सूची कर्मचारी संतुष्टि, राजस्व वृद्धि और स्थिरता के मापदंडों पर आधारित है।
विदेश मंत्री डॉ सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज थिम्फू में भूटान के विदेश मंत्री ल्योन्पो डी.…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से…
कोयला मंत्रालय 17 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में वाणिज्यिक कोयला खदान नीलामी के 16वें…
भारत सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन साल की अवधि के लिए या अगले आदेश…
सरकार ने 3 लाख रुपये तक के छोटे निर्यात माल के लिए पंजीकरण-सह-सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी)…
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अपनी निरंतर कार्रवाई जारी रखते हुए, राजस्व खुफिया निदेशालय…