अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश ने म्यांमार के सुरक्षा बलों के सीमा पार शरण लेने वाले 288 सदस्यों को वापस भेजा

बांग्लादेश ने आज सुबह एक समन्वित अभियान में म्यांमार के सुरक्षा बलों के 288 सदस्यों को वापस भेज दिया, जिन्होंने सीमा पार शरण ली थी। इस समूह में म्यांमार बॉर्डर गार्ड पुलिस (बीजीपी), सेना और आव्रजन इकाइयों के सदस्य शामिल थे। बांग्लादेश के बॉर्डर गार्ड (बीजीबी) के अनुसार, ऑपरेशन बांग्लादेश अंतर्देशीय जल परिवहन प्राधिकरण (बीआईडब्ल्यूटीए) द्वारा निर्धारित किए गए स्‍थान पर सुबह 6 बजे शुरू हुआ।

प्रत्यावर्तन के अंतर्गत इन लोगों को सावधानीपूर्वक चरणबद्ध तरीके से म्यांमार बीजीपी को सौंपना शामिल था। सौंपने से पहले म्यांमार के अधिकारियों ने लौटने वालों की पहचान की पुष्टि की और उनके सभी दस्तावेजों की जांच की। इससे पहले कड़े सुरक्षा उपायों के बीच बीजीपी सदस्यों, सेना कर्मियों और सीमा शुल्क अधिकारियों सहित 330 अधिकारियों को 16 फरवरी को वापस भेजा गया था। आज सुबह‍ बांग्लादेश से म्यांमार के कर्मियों को दूसरी बार वापस भेजा गया है।

म्यांमार में जुंटा सैनिकों और विद्रोही लड़ाकों अराकान सेना के बीच चल रही लड़ाई के बीच बांग्लादेश ने म्यांमार के साथ अपनी सीमा पर कड़ी सुरक्षा निगरानी के आदेश दिये हैं। ये लड़ाई म्यांमार के सीमावर्ती रखाइन क्षेत्र में सक्रिय है। जुंटा को चीन, भारत, बांग्लादेश और थाईलैंड के साथ सीमाओं के पास समन्वित हमलों का सामना करना पड़ रहा है और विश्लेषकों के अनुसार 2021 में सत्ता पर कब्जा करने के बाद से यह उसके शासन के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

म्यांमार के साथ बांग्लादेश की सीमा उत्तर में भारत के साथ त्रिकोणीय बिंदु से लेकर दक्षिण में बंगाल की खाड़ी तक 271 किलोमीटर तक फैली हुई है।

Editor

Recent Posts

DRDO और भारतीय नौसेना ने P8I विमान से स्वदेशी एयर ड्रॉपेबल कंटेनर ‘एडीसी-150’ के इन-फ्लाइट रिलीज परीक्षण किए

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से 21 फरवरी…

4 घंटे ago

गति शक्ति विश्वविद्यालय ने क्षमता विकास आयोग के साथ मिलकर क्षमता निर्माण के संयुक्त प्रयास शुरू किए

सरकार के क्षमता विकास आयोग (सीबीसी) ने आज वडोदरा में प्रशिक्षण संस्थानों के लिए सतत…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत रेलगाड़ियों, दो एक्सप्रेस ट्रेनों और एक पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 11 मार्च 2026 को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से दो अमृत भारत एक्सप्रेस,…

5 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने प्रमुख कॉरिडोरों में ट्रैक्शन और डिजिटल संचार व्यवस्था के आधुनिकीकरण के लिए 765 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने नेटवर्क के महत्वपूर्ण खंडों में संचालन को सुदृढ़ करने, लाइन क्षमता बढ़ाने…

7 घंटे ago

भारत-EFTA TEPA समझौते के दो वर्ष पूरे हुए; व्यापार, निवेश और प्रौद्योगिकी संबंधी सहयोग को मजबूती मिली

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के सदस्य देशों, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे तथा स्विट्जरलैंड…

7 घंटे ago