insamachar

आज की ताजा खबर

Khalilur Rahman
अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उनका कार्यकाल इस वर्ष सितंबर से शुरू होगा। संयुक्त राष्ट्र महासभा में उन्‍हें 99 वोट मिले। संयुक्त राष्ट्र महासभा के 193 सदस्य देश कल 2027-28 कार्यकाल के लिए सुरक्षा परिषद के पांच नए अस्थायी सदस्यों का भी चुनाव करेंगे।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने डॉ. खलीलुर रहमान को अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि वे भारत और बांग्लादेश की साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए डॉ. रहमान के साथ मिलकर काम करने के इच्छुक हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *