बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न को लेकर देश के अंतरिम नेता मुहम्मद यूनुस की तीखी आलोचना की है। न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम में वर्चुअली संबोधित करते हुए शेख हसीना ने मुहम्मद यूनुस पर नरसंहार करने और हिंदुओं सहित अन्य अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 1975 में उनके पिता शेख मुजीबुर रहमान की हुई हत्या की तरह ही उनके और उनकी बहन शेख रेहाना की हत्या की योजना थी।
बांग्लादेश में अगस्त में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद देश छोड़ने के बाद शेख हसीना का यह पहला सार्वजनिक संबोधन था। उन्होंने कहा कि ढाका में मौजूदा सत्तारूढ़ सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब हिंदुओं ने विरोध किया, तो इस्कॉन नेता को गिरफ्तार कर लिया गया। शेख हसीना ने कहा कि लोगों को अब न्याय का अधिकार नहीं है।
भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…
भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…
सर्वोच्च न्यायालय ने शांतिपूर्ण ढंग से एकत्रित लोगों को अवैध रूप से हिरासत में न…
नेपाल के गोरखा जिले में बूढ़ी गंडक नदी में पानी अचानक बढ़ने के बाद, तटवर्ती…