भारत

असम सरकार ने रेस्तरां, होटलों, सार्वजनिक समारोहों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया

असम सरकार ने रेस्तरां, होटलों, सार्वजनिक समारोहों और अन्य सामुदायिक स्थानों पर गोमांस परोसने और खाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कल इसकी घोषणा की।

असम सरकार ने सार्वजनिक स्थान, होटल और रेस्टोरेंट गौ मांस खाने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। कल नई दिल्ली में वर्चुअली मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍व सरमा की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक स्थान, होटल और रेस्टोरेंट में गौ मांस खाने पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

असम में गौ मांस कोई में रेस्टोरेंट और होटल में सर्व नहीं होगा और साथ में कोई पब्लिक फंक्शन में भी या पब्लिक प्लेस में भी यह सर्व नहीं किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इससे असम मवेशी संरक्षण अधिनियम 2021 को और मजबूती मिलेगा इससे पहले मंदिर के पांच किलोमीटर के दायरे में गौ मांस बेचने या खाने पर प्रतिबंध था। सत्‍तारूढ भाजपा ने इस फैसला का स्वागत किया है, जबकि विपक्षी नेताओं ने इस पर सवाल उठाए हैं।

Editor

Recent Posts

फीफा विश्व कप: केप वर्दे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ

फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्‍य-शून्‍य से…

3 मिनट ago

दक्षिणी कैलिफोर्निया में अमरीकी वायुसेना ठिकाने पर बी-52 बमवर्षक विमान हादसे में आठ लोग मारे गए

अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के मोजावे स्थित अमरीकी वायु सेना के अड्डे से उड़ान भरने…

5 मिनट ago

सरकार ने डीजल और एटीएफ के निर्यात पर विशेष अतिरिक्‍त उत्‍पाद शुल्‍क बढ़ाया

सरकार ने अपनी नवीनतम समीक्षा में डीजल और विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर…

21 मिनट ago

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए…

41 मिनट ago

अयोध्या के श्री राम मंदिर में दान अनियमितता मामले में एसआईटी की जांच शुरु

अयोध्या के राम मंदिर में दान और कीमती सामान के दुरुपयोग के आरोपों की जांच…

45 मिनट ago