भारत

आज बसंत पंचमी मनाई जा रही है; राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

बसंत पंचमी और सरस्‍वती पूजा के पर्व आज देशभर में मनाये जा रहे हैं। इस अवसर पर लोग ज्ञान की देवी मॉं सरस्‍वती की पूजा करते हैं। बसंत पंचमी का पर्व बसंत के आगमन, नई ऋतु और प्रकृति की सुन्‍दरता को दर्शाता है।

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर साझा एक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मु ने शिक्षा और ज्ञान से जुड़े इस पर्व पर कामना की है कि य़े पर्व देशवासियों के लिए खुशी, समृद्धि और ज्ञान लेकर आये। आज के दिन के महत्व का उल्लेख करते हुए राष्ट्रपति ने भारत को विश्व के ज्ञान केंद्र के रूप में स्थापित करने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा: “सभी देशवासियों को बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।”

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में एनडीटीवी वर्ल्ड समिट 2026 को संबोधित किया। देश…

2 घंटे ago

पुरानी विश्व व्यवस्था वैश्‍विक चुनौतियों का सामना करने में सक्ष्‍म नहीं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पुरानी विश्व व्यवस्था वैश्‍विक चुनौतियों का सामना करने…

2 घंटे ago

तिब्बत में सात की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 54 अन्‍य घायल

तिब्बत में कल शाम रिएक्‍टर पैमाने पर 7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से करीब…

3 घंटे ago

भारत और उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों और चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई

भारत और उज्बेकिस्तान ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े खतरों और चुनौतियों से निपटने…

3 घंटे ago

उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान शुरू

उत्तर प्रदेश में 11, बिहार में आठ, महाराष्ट्र में पांच और कर्नाटक में विधान परिषद…

3 घंटे ago

सीएक्यूएम ने पंजाब और हरियाणा में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा की, जमीनी स्तर पर तुरंत कार्रवाई करने का आह्वान किया

एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने धान की पराली…

5 घंटे ago