बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। एक विज्ञप्ति में चयन समिति ने पुष्टि की है कि दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मैच 27 सितंबर से कानपुर में खेला जाएगा। भारत ने पहले टेस्ट के चौथे दिन बांग्लादेश को 280 रनों के बड़े अंतर से हराकर दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, और यश दयाल शामिल हैं।
लोकसभा ने दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (संशोधन) विधेयक-2025 ध्वनिमत से पारित कर दिया है।…
श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश को ईंधन…
बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड-जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने संसद में भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का उल्लेख करते हुए…
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दोपहर ‘मेरा बूथ,…
भारत के महारजिस्ट्रार और जनगणना आयुक्त श्री मृत्युंजय कुमार नारायण ने आज नई दिल्ली में…