भारत और अफगानिस्तान के बीच नई दिल्ली में 13 से 17 सितंबर तक तीन टी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष मिथुन मन्हास ने कहा कि बोर्ड अफगानिस्तान में क्रिकेट के विकास में सहयोग करने और अफगानी खिलाड़ियों को उच्चतम प्रतिस्पर्धा के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
अफगानिस्तान ने इस वर्ष जून में भारत के साथ तीन मैचों की एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला खेली थी। दोनों टीमों ने जनवरी 2024 में तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला भी खेली थी। भारत ने 2018 में अफगानिस्तान के ऐतिहासिक पहले क्रिकेट टेस्ट मैच की मेजबानी की थी और तब से दोनों टीमें विभिन्न प्रारूपों में नियमित रूप से परस्पर मैच खेलती रही हैं।





