भारत

नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह सम्पन्न हुई

नई दिल्ली के ऐतिहासिक विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद हैं।

समारोह में सेना, नौसेना, वायु सेना और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के बैंड ने कुल 30 प्रस्तुतियां दीं। इसकी शुरुआत ‘कदम कदम बढ़ाए जा‘ धुन के साथ हुई, जिसके बाद पाइप्स और ड्रम बैंड द्वारा अमर भारती, इंद्रधनुष, जय जन्म भूमि और वीर सियाचिन जैसी मनमोहक धुनें प्रस्तुत की गईं। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के बैंड ने ‘विजय भारत‘, ‘राजस्थान ट्रूप्स‘, ‘ऐ वतन तेरे लिए‘ और ‘भारत के जवान‘ की धुन बजाई। भारतीय वायु सेना के बैंड ने गैलेक्सी राइडर‘, ‘स्ट्राइड‘, ‘रूबरू‘ और ‘मिलेनियम फ्लाइट फैंटेसी‘ की धुनें प्रस्तुत की। भारतीय नौसेना के बैंड ने ‘राष्ट्रीय प्रथम‘, ‘निष्क निष्पाद‘, ‘आत्मनिर्भर भारत‘, ‘स्प्रेड द लाइट ऑफ फ्रीडम‘, ‘रिदम ऑफ द रीफ‘ और ‘जय भारती‘ की धुनें बजाईं। भारतीय सेना के बैंड ने ‘वीर सपूत‘, ‘ताकत वतन‘, ‘मेरा युवा भारत‘, ‘ध्रुव‘ और ‘फौलाद का जिगर‘ बजाया। बिगुलर्स ने ‘सारे जहां से अच्छा‘ की लोकप्रिय धुन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

2 घंटे ago

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

3 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

5 घंटे ago