भारत

प्रयागराज महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज महाकुंभ में रात 1-2 बजे के बीच हुई भगदड़ में 30 लोगों की मौत हो गई है। 25 लोगों की पहचान हो गई है और बाकी 5 की पहचान की जा रही है। रात्रि को एक से दो बजे के बीच में अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेड्स को फांद करके आने में कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं, उन्हें तत्काल हॉस्पिटल में पहुंचा करके उपचार आदि की व्यवस्था उनके लिए की गई है। उनमें से कुछ श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। लगातार प्रशासन स्थानीय स्तर पर श्रद्धालुओं की सकुशल स्नान कराने के दृश्‍य से मौनी अमावस्‍या का मुहूर्त प्रारंभ होने के बाद से लगा हुआ है। प्रयागराज में हालात वर्तमान में नियंत्रण में हैं।

यूपी डीआइजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा, “ब्रह्म मुहूर्त से पहले रात 1 से 2 बजे के बीच अखाड़ा मार्ग पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस भीड़ के कारण दूसरी तरफ लगे बैरिकेड टूट गए और भीड़ दूसरी तरफ ब्रह्म मुहूर्त की पवित्र डुबकी लगाने के लिए इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गई। प्रशासन ने तत्काल राहत-बचाव कार्य करते हुए करीब 90 लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया लेकिन दुर्भाग्य से 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। इन 30 में से 25 की पहचान हो गई है और बाकी की पहचान होनी बाकी है। इनमें कर्नाटक के 4 लोग, असम का 1, गुजरात का 1 लोग शामिल है। 36 लोगों का स्थानीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है। इस समय सामान्य स्थिति है। अखाड़ों का आज अमृत स्नान सकुशल संपन्न कराया गया।”

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज की घटना की स्‍थ‍िति की जानकारी लेने के लिए उनसे कई बार बात की है। महाकुंभ में हुई घटना पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने दुख व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति ने जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायल श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Editor

Recent Posts

DRDO ने ओडिशा के चांदीपुर से सतह से सतह पर मार करने वाली क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल प्रलय का सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डीआरडीओ ने कल ओडिशा के चांदीपुर एकीकृत परीक्षण केंद्र से स्वदेशी…

2 घंटे ago

सरकार ने देश की स्वदेशी एआई क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इंडिया एआई मिशन के अंतर्गत 3 नए स्वदेशी एआई फाउंडेशन मॉडल लॉन्च किए

भारत ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। सरकार ने कल…

2 घंटे ago

NHRC ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के सीमावर्ती जिलों से महाराष्ट्र के शहरों में बालिकाओं की बिक्री और तस्करी की खबरों पर स्वत: संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मीडिया में प्रकाशित उस खबर पर संज्ञान लिया है, जिसमें…

14 घंटे ago

आईएनएस सह्याद्रि ने बुसान में भारत-कोरिया गणराज्य नौसेना द्विपक्षीय अभ्यास संपन्न किया

भारतीय नौसेना के युद्धपोत आईएनएस सह्याद्रि ने 29 अक्टूबर, 2026 को कोरिया गणराज्य के बुसान…

16 घंटे ago

APEDA ने अरुणाचल प्रदेश के ज़िरो से दुबई तक 1.5 मीट्रिक टन (एमटी) कीवी के प्रायोगिक निर्यात में सहायता की

भारत सरकार के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य…

16 घंटे ago