बिज़नेस

लोकसभा चुनाव नतीजों से पहले शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 220 अंक टूटा

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट आई और बीएसई सेंसेक्स 220 अंक के नुकसान में रहा। निवेशकों ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले बिजली, तेल एवं पूंजीगत वस्तुओं के शेयरों में मुनाफावसूली की। लाभ और नुकसान के बीच घूमते हुए तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 220.05 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,170.45 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 75,585.40 अंक तक गया जबकि नीचे में 75,083.22 अंक तक आया।

पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। इसके बावजूद अंत में यह 44.30 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,888.15 अंक पर बंद हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि चुनावों के नतीजों से पहले अनिश्चितता के बीच शेयर बाजारों में गिरावट पर लिवाली और चढ़ने पर बिकवाली का दौर चल रहा है।

सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को कारोबार के दौरान रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे थे। हालांकि, बाद में निवेशकों की मुनाफावसूली से दोनों मानक सूचकांक नुकसान में बंद हुए थे। सेंसेक्स के शेयरों में पावर ग्रिड, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और मारुति प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

25 मिनट ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

33 मिनट ago

CCPA ने होटलों एवं रेस्तरां में “एलपीजी शुल्क” व इसी तरह के अन्य शुल्क लगाने संबंधी अनुचित व्यापार प्रथाओं को रोकने के लिए एडवाइजरी जारी की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता बिलों में "एलपीजी शुल्क", "गैस सरचार्ज" और "ईंधन…

3 घंटे ago

कैबिनेट ने आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण एवं ट्रैकिंग (IVFRT) स्कीम जारी रखने की मंजूरी दी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 1800 करोड़ रुपये के बजट परिव्यय के साथ आव्रजन, वीजा, विदेशी पंजीकरण…

3 घंटे ago