चीन ने कहा है कि अमेरिका ने उसके सामानों पर सौ फीसदी शुल्क लगाने का फैसला कर दोहरे रवैए का परिचय दिया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने दुर्लभ खनिजों के निर्यात पर चीन के नए प्रतिबंधों के जवाब में, पहली नवंबर से चीन पर शत-प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाने की घोषणा की है। अमेरिका ने राष्ट्रपति षी चिनफिंग के साथ इस महीने के अंत में प्रस्तावित बैठक को रद्द करने की धमकी भी दी है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि दुर्लभ खनिजों के निर्यात को नियंत्रित करने के लिए समय-समय पर उपाय किया जाना एक सामान्य बात है। चीन ने आरोप लगाया है कि अमेरिका सितंबर महीने से ही मनमाने तरीक़े से चीन पर आर्थिक दबाव बना रहा है।
राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…
बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…
संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष का सबसे…
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…