अंतर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी आम चुनावों में भारी जीत के बाद सरकार बनाने को तैयार

बांग्लादेश नेशनलिस्‍ट पार्टी -बीएनपी ने 13वें आम चुनाव में शानदार जीत हासिल करते हुए दो-तिहाई बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। पार्टी अगली सरकार बनाने के लिए तैयार है।

बीएनपी और उसके सहयोगी दल अब तक घोषित 284 निर्वाचन क्षेत्रों में से 208 में आगे चल रहे हैं, जो लगभग दो दशक बाद सत्ता में वापसी के लिए स्पष्ट जनादेश का संकेत है। पार्टी अध्यक्ष तारिक रहमान और महासचिव मिर्ज़ा फखरुल ने अपने–अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल की है, साथ ही कई वरिष्ठ नेताओं ने भी विजय प्राप्त की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तारिक रहमान को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत बांग्लादेश की जनता के उनके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के समर्थन में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। चुनाव आयोग ने कहा कि संसदीय चुनाव और साथ ही हुए जनमत संग्रह में 59.44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 299 निर्वाचन क्षेत्रों में ये दोनों मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, शेष सीटों और जनमत संग्रह के लिए मतगणना अभी जारी है।

Editor

Recent Posts

भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने पर काम कर रहे: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत और कनाडा द्विपक्षीय संबंधों को…

10 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के 15वें स्नातक दिवस समारोह में शामिल हुए

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन आज तिरुवनंतपुरम में श्री उथराडोम थिरुनल (एसयूटी) एकेडमी ऑफ मेडिकल साइसेंज…

10 घंटे ago

भारतीय नौसेना के जहाज सह्याद्रि और कुलिश ने एडीएमएम-प्लस समुद्री सुरक्षा संयुक्त सहयोग गतिविधि में अपनी भागीदारी सफलतापूर्वक पूरी की

भारतीय नौसेना के अग्रिम पंक्ति के स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि और मिसाइल कार्वेट आईएनएस कुलिश…

10 घंटे ago

भारतीय वायु सेना ने जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर ‘अभ्यास तरंग शक्ति-2026’ के परिचालन चरण की शुरुआत की

भारतीय वायु सेना ने कल आयोजित उद्घाटन समारोह के बाद जोधपुर वायु सेना स्टेशन पर…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 27 सितंबर, 2026 को नई दिल्ली में एक रक्षा सम्मेलन…

15 घंटे ago