भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश में सामान्य से अधिक बारिश होने का सोमवार को पूर्वानुमान जताया, लेकिन कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने के आसार हैं।
आईएमडी प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने यहां डिजिटल माध्यम से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जून से सितंबर के बीच दक्षिण पश्चिम मानसून के तहत पूरे देश में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि इन चार महीनों के दौरान वर्षा दीर्घावधि औसत (एलपीए) का 106 फीसदी होने की संभावना है। हालांकि, उन्होंने बताया कि दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत में सामान्य बारिश होने के आसार हैं। उनके मुताबिक, इन क्षेत्रों में एलपीए का 92 से 108 फीसदी बारिश हो सकती है, जो सामान्य श्रेणी में आती है।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड और हिमाचल के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि वर्षा पर आधारित कृषि क्षेत्र में भी बारिश सामान्य से अधिक होने की संभावना है, जिनमें राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड और ओडिशा के हिस्से शामिल हैं।
महापात्र ने कहा कि अगर बारिश एलपीए का 90 फीसदी से कम होती है, तो उसे कम बारिश माना जाता है। उनके मुताबिक, 90 से 95 प्रतिशत के बीच वर्षा को सामान्य से नीचे, 96 से 104 फीसदी के बीच सामान्य और 105 से 110 फीसदी के बीच सामान्य से अधिक वार्षा माना जाता है।
पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय पाक कला संस्थान ने आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम् में भारत नवीकरणीय ऊर्जा…
विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बेआते माइनल-राइजिंगर…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइज़ुमी ने फिलीपींस के सेबू…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2039-40 तक के लिए…
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने केन्द्र प्रायोजित एक योजना (सीएसएस),…