बिज़नेस

BEML को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (NCL) से 28 बीएच100 रियर डंप ट्रकों की आपूर्ति के लिए 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ

बीईएमएल को नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से 28 बीएच100 रियर डंप ट्रकों की आपूर्ति के लिए 250 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ है। इसके लिए भुगतान की जाने वाली राशि कुल 250 करोड़ रुपये स्वीकृत की गई है। बीएच100 रियर डंप ट्रक को 100 टन तक के भार वाले साजो-सामान के परिवहन के लिए दक्ष बनाया गया है, जिसे विशेष रूप से अत्यधिक वजन वाले व टिकाऊ रूप से होने वाले खनन कार्यों में भारी सामान के परिवहन तथा कोयले के कुशलतापूर्वक भंडारण एवं प्रेषण के लिए तैयार किया गया है।

यह ऑर्डर नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के साथ बीईएमएल की निरंतर साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो रक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम के भारी-भरकम खनन उपकरणों पर विश्वास एवं निर्भरता को प्रदर्शित करता है। इस सौदे के अनुसार निर्बाध सेवा और परिचालन दक्षता सुनिश्चित करते हुए डंपरों का पांच साल की अवधि के लिए गारंटीड स्पेयर पार्ट्स अनुबंध के तहत रखरखाव किया जाएगा।

बीईएमएल के बीएच100 रियर डंप ट्रक अपने मजबूत डिजाइन, उन्नत सुविधाओं और परिचालन कुशलता के लिए जाने जाते है। इन्हें ईंधन दक्षता के लिए तैयार किया गया है और ये उच्च क्षमता प्रदर्शन स्तर को बनाए रखते हुए परिचालन लागत को कम करने में भी सहायता करता है।

बीईएमएल लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक शांतनु रॉय ने इस उपलब्धि को सराहनीय बताया। उन्होंने अपनी टिप्पणी में कहा कि कोयला क्षेत्र में हमारा योगदान विस्तृत हो रहा है। शांतनु रॉय ने कहा कि हमारा लक्ष्य कोयला उत्पादकों को देश में एक अरब टन से अधिक कोयला निकालने का लक्ष्य हासिल करने में सफल बनाने हेतु मदद करना है। हमारा बीएच100 रियर डंप ट्रक नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड को उनके कोयला निकालने के प्रयासों में महत्वपूर्ण तरीके से सहायता करने की क्षमता रखता है।

यह आर्डर देश के खनन उद्योग को सशक्त बनाने तथा विश्वसनीय मशीनरी के साथ सहयोग देने की बीईएमएल की प्रतिबद्धता को उजागर करता है, जिससे खनन उपकरण क्षेत्र में एक अग्रणी उत्पादक के रूप में इसकी स्थिति और भी बेहतरीन होगी। बीईएमएल ने अपने उत्पादों की तकनीकी क्षमताओं को लगातार उन्नत बनाया है। जिसमें यह भी सुनिश्चित किया गया है कि सभी उत्पाद गुणवत्ता एवं विश्वसनीयता के उच्चतम मानकों को पूरा करते हैं। नवाचार के प्रति इसके समर्पण ने न केवल रक्षा क्षेत्र को बढ़ावा दिया है, बल्कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की दक्षता एवं स्थिरता को भी विस्तार प्रदान किया है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल में संसदीय चुनाव के लिए मतदान आज

इस्राएल में आज संसदीय चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव में हमास के…

2 घंटे ago

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन में

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा ट्वेन्टी-ट्वेन्टी क्रिकेट मैच आज वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में…

2 घंटे ago

चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया, SIR के तहत फॉर्म-6 में कोई बदलाव नहीं किया गया

निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण-एसआईआर को कानूनी रूप से अधिकृत बताते…

2 घंटे ago

भारत ने नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय समिति की 61वीं बैठक की मेजबानी की

भारत 26 से 28 अक्टूबर, 2026 तक नई दिल्ली में विधिक माप विज्ञान की अंतरराष्ट्रीय…

2 घंटे ago

सर्बानंद सोनोवाल ने भारत के पोत निर्माण उद्योग के लिए कोरियाई कंपनियों को आमंत्रित किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दक्षिण कोरिया के बुसान में…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 अक्टूबर 2026 को शाम 5:30 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…

15 घंटे ago