भारत

कान फिल्‍म महोत्‍सव में 55वें इफ्फी के आधिकारिक पोस्‍टर का अनावरण

सिनेमा के सबसे भव्य उत्सव 77वें कान फिल्म महोत्‍सव का दो दिन पहले शुभारंभ हुआ। कॉन्‍टेंट और ग्लैमर के संगम से युक्‍त यह दस दिवसीय रंगारंग उत्सव है।

सूचना एवं प्रसारण सचिव संजय जाजू ने फ्रेंच रिवेरा में मनाए जा रहे कान फिल्म महोत्सव में पहली बार भारत पर्व की मेजबानी की, जो भारतीय सिनेमा के साथ-साथ भारत की समृद्ध संस्कृति, व्यंजन और हस्तशिल्प का जश्न मनाने वाली एक संध्‍या थी।

एनएफडीसी द्वारा फिक्की के सहयोग से भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम शानदार रूप से सफल रहा। कान प्रतिनिधि इस संध्‍या की असाधारण प्रस्‍तुतियों और फ्यूजन व्यंजनों की आनंददायक श्रृंखला में पूरी तरह से डूब गए।

इस अवसर पर इफ्फी के 55वें संस्करण के पोस्टर और गोवा में 55वें इफ्फी के मौके पर आयोजित होने वाले वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) ग्लोबल एंटरटेनमेंट एंड मीडिया समिट के उद्घाटन संस्करण के सेव द डेट पोस्टर का अनावरण संजय जाजू ने फिल्म निर्माता अशोक अमृतराज, रिची मेहता, गायक शान, अभिनेता राजपाल यादव, फिल्मकार बॉबी बेदी आदि के साथ किया।

भारतीय आतिथ्य की आंतरिक गर्मजोशी की आभा बिखेरने वाले भारत पर्व का मैन्‍यू तैयार करने के लिए शेफ वरुण टोटलानी विशेष रूप से यहां पहुंचे ।

रात में गायिका सुनंदा शर्मा ने उभरते गायकों प्रगति, अर्जुन और शान के बेटे माही के साथ पंजाबी गानों पर शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन गायकों द्वारा मां तुझे सलाम के गायन और उपस्थित लोगों की जोरदार तालियों के साथ हुआ।

भारत पर्व में सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम के आकर्षण और महत्व में चार चांद लगा दिए। इस अवसर की शोभा बढ़ाने वाली हस्तियों में अपने दमदार अभिनय के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री शोभिता धूलिपाला, असमिया सिनेमा में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध असमिया अभिनेत्री एमी बरौआ, फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा शामिल रहीं। उनकी भागीदारी ने भारतीय सिनेमा के समृद्ध परिदृश्‍य और वैश्विक मंच पर इसके बढ़ते प्रभाव को उजागर किया।

वैश्विक मंच पर भारत की सॉफ्ट पॉवर के प्रदर्शन सहित फिल्म, संस्कृति और कलात्मक सहयोग के उत्सव से भरपूर यह एक यादगार रात थी।

Editor

Recent Posts

C-DAC और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने अगली पीढ़ी की तकनीकों के माध्यम से भूविज्ञान, खनिज अन्वेषण और आपदा प्रबंधन को मजबूत करने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

उन्नत कंप्यूटर संगणन विकास केंद्र (सी-डैक), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और भारतीय भूवैज्ञानिक…

7 घंटे ago

सरकार ने भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक -SIDBI और आपातकालीन क्रेडिट लाइन गारंटी योजना 5.0 द्वारा MSME वित्तपोषण बढ़ाया

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने आज राज्यसभा को बताया कि पिछले पांच वर्षों में…

7 घंटे ago

संसद से पारित हुआ जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण संशोधन विधेयक, 2026

राज्यसभा की स्‍वीकृति के साथ ही संसद ने जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2026…

7 घंटे ago

झारखंड में परीक्षा अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन जारी, मुख्यमंत्री ने उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए

झारखंड लोकसेवा आयोग-जेपीएससी और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच…

7 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- राज्य सरकारें हालिया विरोध प्रदर्शनों में विद्यार्थियों के नाम दर्ज प्राथमिकी बंद करने या वापस लेने के लिए स्‍वतंत्र

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने स्‍पष्‍ट किया है कि दिल्‍ली सरकार और विभिन्‍न राज्‍यों की सरकारें जंतर-मंतर…

16 घंटे ago

भारत और उज़्बेकिस्तान ने महत्वपूर्ण खनिजों, खनन, व्यापार, ऊर्जा, अवसंरचना, रक्षा और शिक्षा क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने का फैसला किया

भारत और उज़्बेकिस्तान ने कल नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों,…

16 घंटे ago