भारत

प्रयागराज महाकुंभ में कल मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्‍यवस्‍था की गई

प्रयागराज महाकुंभ में कल मौनी अमावस्या के अवसर पर श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की व्‍यवस्‍था की गई है। परेड ग्राउंड स्थित केंद्रीय अस्पताल, किसी भी स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने श्रद्धालुओं की स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में सौ बिस्‍तरों वाला केन्‍द्रीय अस्‍पताल स्‍थापित किया है। इसके अलावा, किसी भी स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए विशेष स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों को भी तैनात किया गया है। केन्‍द्रीय अस्‍पताल के नोडल अधिकारी डॉक्‍टर गौरव दुबे ने बताया कि मौनी अमावस्या को देखते हुए, अस्पतालों में डॉक्टरों और एंबुलेंस की संख्या को बढ़ा दिया गया है।

इसके अलावा 80 आयुष डॉक्टरों की एक टीम, 20 ओपीडी केंद्रों पर, चौबीस घंटे चिकित्सा सेवा प्रदान कर रही है। इन अस्पतालों में दी जाने वाली सभी चिकित्सा सेवाएँ, निःशुल्क हैं।

इस बीच, रेलवे ने मौनी अमावस्या के अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए व्यापक उपाय किए हैं। प्रयागराज रेलवे डिवीजन ने प्रयागराज जंक्शन, नैनी, छिवकी और सूबेदारगंज सहित शहर के सभी स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास के लिए एक अनूठी योजना लागू की है।

Editor

Recent Posts

इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल बेड़े से जुड़े कई ठिकानों को नष्ट करने का दावा किया

पश्चिम एशिया में संघर्ष और तेज हो गया है। इस्राएली रक्षा बलों ने ईरान के…

1 घंटा ago

भारत और फिनलैंड ने पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में कई समझौते किए

भारत और फिनलैंड के बीच आज नई दिल्‍ली में पर्यावरण सहयोग, प्रवासन और गतिशीलता साझेदारी…

1 घंटा ago

ICC T20 क्रिकेट विश्व कप के सेमीफाइनल में आज भारत का सामना इंग्लैंड से

आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज भारत और इंग्लैंड के बीच होगा। यह…

1 घंटा ago

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव…

1 घंटा ago

नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी

नेपाल में नई संसद के चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान जारी है। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की…

2 घंटे ago

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटिड अध्‍यक्ष नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया

बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा चुनाव के…

2 घंटे ago