भारत

भारत बंद को आज देश में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर हाल के फैसले के विरोध में रिजर्वेशन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए भारत बंद को आज बिहार में मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति संगठनों की ओर से बुलाए गये बंद का असर राजस्थान में भी देखा जा रहा है। भरतपुर संभाग के भरतपुर, करौली, सवाई माधोपुर और डीग-कुम्हेर में आज इंटरनेट सेवाएं बंद हैं। हमारे संवाददाता ने बताया कि जयपुर सहित 16 जिलों में स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी है। तीन यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गई हैं।

एससी और एसटी वर्ग के संगठनों की ओर से सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का आह्वान किया गया है। कई जिलों में आज सुबह से बाजार नहीं खुल पाये हैं। जगह-जगह रैलियां निकाली जा रही हैं। आवश्यक सेवाओं को बंद से बाहर रखा गया है। बंद को देखते हुए प्रदेशभर में 25 हजार से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। जयपुर शहर में 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। इसके अलावा आरएसी की 6 कंपनियां और होमगार्ड लगाए गए है। राज्य में प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।

सर्वोच्‍च न्‍यायालय के अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आरक्षण पर हाल के फैसले के विरोध में रिजर्वेशन बचाओ संघर्ष समिति द्वारा बुलाए गए भारत बंद का हरियाणा और चंडीगढ़ में कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। जींद, रेवाडी, अंबाला, सिरसा, रोहतक, कैथल, पानीपत, कुरूक्षेत्र, करनाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ में भारत बंद का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।

Editor

Recent Posts

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने हरियाणा के दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी.पी राधाकृष्णन ने आज हरियाणा के सोनीपत जिले के मुरथल में स्थित दीनबंधु छोटू…

1 घंटा ago

सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों के आवंटन में कथित अनियमितताओं की प्रारंभिक जांच का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो – सीबीआई को अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा सार्वजनिक ठेकों…

2 घंटे ago

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है

भारतीय जनता पार्टी आज अपना 47वां स्‍थापना दिवस मना रही है। इस अवसर पर, प्रधानमंत्री…

2 घंटे ago

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी) हासिल किया

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जीईएम) ने कुल मिलाकर 18.4 लाख करोड़ रुपये का सकल व्यापार मूल्य (जीएमवी)…

3 घंटे ago