बिज़नेस

भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन और प्रीमियर विजन पेरिस ने भारत-ईयू वस्त्र सहयोग को प्रगाढ़ बनाने करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की

भारत और यूरोपीय संघ के बीच वस्त्र और परिधान व्यापार को मजबूत करने के लिए भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) और प्रीमियर विजन घनिष्ठ संबंध बना रहे हैं, जिससे भारतीय निर्माताओं, निर्यातकों और डिजाइनरों को वैश्विक स्तर पर अपनी उपस्थिति बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही, यह वैश्विक ब्रांडों, खरीदारों और फैशन हाउसों को भारत के विविध और प्रतिस्पर्धी वस्त्र उद्योग से गहराई से जुड़ने में सक्षम बनाएगा। यह साझेदारी वस्त्र मूल्य श्रृंखला में नवाचार, स्थिरता, उत्कृष्ट डिजाइन, रुझानों की जानकारी और वैश्विक सोर्सिंग को भी बढ़ावा देगी।

प्रेमिएर विजन एसए की फैशन डिवीजन की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुश्री फ्लोरेंस रूसन और भारत टेक्स ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) के अध्यक्ष श्री नरेन गोयनका ने आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए। केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह की उपस्थिति में एलओआई आदान-प्रदान किया गया, जिन्होंने भारत टेक्स 2026 के उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाई। इस एलओआई वस्त्र और परिधान मूल्य श्रृंखला में भारत और फ्रांस के बीच संस्थागत सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह सहयोग ऐसे समय में भी हो रहा है जब भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर वार्ता सफलतापूर्वक संपन्न हुई है, जिससे भारतीय वस्त्र और परिधान निर्यातकों के लिए बाजार पहुंच और प्रतिस्पर्धात्मकता में वृद्धि होने की उम्मीद है।

इस अवसर पर केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने कहा, “यह साझेदारी भारत टेक्स को एक सच्चे वैश्विक मंच के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारतीय लघु एवं मध्यम उद्यमों, पहली बार निर्यात करने वालों और निर्माताओं को प्रमुख यूरोपीय खरीदारों से जुड़ने में मदद मिलेगी, साथ ही भारत की एक विश्वसनीय, नवोन्मेषी और टिकाऊ स्रोत के रूप में क्षमताओं का प्रदर्शन होगा। यह भारत की बढ़ती भूमिका को वैश्विक वस्त्र मूल्य श्रृंखला में एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में भी मजबूत करता है।”

इस हस्ताक्षर समारोह में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन के प्रतिनिधि, निर्यातक, अंतरराष्ट्रीय खरीदार, खरीद करने वाली कंपनियों, सोर्सिंग सलाहकार, उद्योग जगत के अग्रणी व्‍यक्ति और वस्त्र मूल्य श्रृंखला के अन्य प्रमुख हितधारक भी उपस्थित थे।

प्रीमियर विज़न का पीवी पेरिस विश्व स्तर पर वस्त्र और फैशन सोर्सिंग प्रदर्शनियों में से एक प्रमुख प्रदर्शनी के रूप में मान्यता प्राप्त है और यह ट्रेंड फोरकास्टिंग, नवाचार और उत्कृष्ट डिजाइन के लिए एक प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय मंच है। पेरिस में हर दो साल में आयोजित होने वाला यह आयोजन वैश्विक फैशन और वस्त्र उद्योग के अग्रणी निर्माताओं, ब्रांडों, डिजाइनरों, खरीदारों और सोर्सिंग पेशेवरों को एक साथ लाता है, जिससे उच्च-मूल्य वाले व्यावसायिक जुड़ाव, ज्ञान का आदान-प्रदान, टिकाऊ सोर्सिंग और अत्याधुनिक सामग्रियों, प्रौद्योगिकियों और रचनात्मक विकासों की प्रस्तुति को बढ़ावा मिलता है।

इस सहयोग से भारतीय निर्माताओं, सूक्ष्‍म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई), निर्यातकों और उभरते ब्रांडों को एक विश्व स्तर पर एक मान्यता प्राप्त मंच मिलेगा, जहां वे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खरीदारों, डिजाइनरों और फैशन हाउसों के समक्ष प्रीमियम वस्त्र, परिधान, सहायक उपकरण, टेक्निकल टेक्‍सटाइल, टिकाऊ सामग्री और फैशन नवाचारों का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा, यह साझेदारी भारत टेक्स के माध्यम से प्रीमियर विजन और उसके वैश्विक नेटवर्क को भारत की एकीकृत वस्त्र मूल्य श्रृंखला तक बेहतर पहुंच प्रदान करेगी, जिससे सोर्सिंग, व्यावसायिक साझेदारी और दीर्घकालिक सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही, यह साझेदारी भारत टेक्स और प्रीमियर विजन पेरिस में पारस्परिक भागीदारी को सुगम बनाएगी, खरीदार-विक्रेता संबंधों को मजबूत करेगी और रुझानों एवं डिजाइन संबंधी जानकारियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी।

वस्त्र मंत्रालय की सचिव श्रीमती नीलम शमी राव ने कहा कि यह सहयोग वैश्विक वस्त्र उद्योग में भारत की उभरती स्थिति को दर्शाता है।

“विश्व भारत के साथ साझेदारी करना चुन रहा है। भारत टेक्स, प्रीमियर विजन के सहयोग से, भारतीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों, डिजाइन नेतृत्व और उभरते वैश्विक रुझानों से जोड़ने के लिए एक संरचित मंच तैयार कर रहा है। यह वैश्विक वस्त्र और परिधान उद्योग के लिए सोर्सिंग और नवाचार भागीदार के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत करके प्रधानमंत्री के 5एफ विजन को भी आगे बढ़ाता है।”

Editor

Recent Posts

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर…

10 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने JPSC परीक्षा में अनियमितताओं की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सरकार को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (जेसीसीएसपीई) में कथित अनियमितताओं की सीबीआई…

14 घंटे ago

भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कम से कम 8-9…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश में देश का पहला गैर-जीएमओ उच्‍च गुणवत्ता पॉपकॉर्न मक्का हाईब्रिड बीज जारी किया

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु में देश का…

14 घंटे ago

AIIA ने आयुर्वेद-आधारित मातृ स्वास्थ्य एवं कल्‍याण सहायता को मजबूत करने के लिए “गर्भिनी मित्र” पाठ्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए), जो आयुष मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त…

14 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के लिए चिकित्सा उपकरण नियमावली, 2017 में संशोधन का प्रस्ताव किया

सरकार ने कारोबारी सुगमता यानी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस (ईओडीबी) को बढ़ावा देने, नियामक प्रक्रियाओं…

14 घंटे ago