बिज़नेस

CCI ने ओपल बिडको पीटीई लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी पीटीई लिमिटेड में शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ओपल बिडको प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एसटीटी जीडीसी प्राइवेट लिमिटेड में शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

प्रस्तावित संयोजन में ओपल बिडको पीटीई लिमिटेड ( ओपल बिडको ) द्वारा एसटीटी जीडीसी पीटीई लिमिटेड ( एसटीटी जीडीसी ) में शत-प्रतिशत शेयरधारिता का अधिग्रहण शामिल है, जबकि रूबी एशिया होल्डिंग्स II पीटीई लिमिटेड ( रूबी ), सिंगटेल इंटरएक्टिव पीटीई लिमिटेड ( सिंगटेल ), सनस्टोन इन्वेस्टमेंट पीटीई लिमिटेड ( सनस्टोन ) और वन हंड्रेड एंड थर्टी फर्स्ट इन्वेस्टमेंट कंपनी – सोल प्रोप्राइटरशिप एलएलसी ( एमआईसी एंटिटी ) एसटीटी जीडीसी में आर्थिक हित (पारदर्शी आधार पर) प्राप्त करेंगी।

रूबी एक विशेष प्रयोजन वाहन ( एसपीवी ) है जो अप्रत्यक्ष रूप से केकेआर एंड कंपनी इंक ( केकेआर ) की विभिन्न सहायक कंपनियों द्वारा सलाह और प्रबंधित निवेश फंडों, वाहनों और/या खातों के पूर्ण स्वामित्व में है।

ओपल बिडको एक एसपीवी है जो अप्रत्यक्ष रूप से पूरी तरह से निवेश फंडों, वाहनों और/या खातों के स्वामित्व में है, जिन्हें केकेआर द्वारा परामर्श दिया जाता है और प्रबंधित किया जाता है।

सिंगटेल, सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड (सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस लिमिटेड की सहायक कंपनियों के साथ मिलकर, सिंगटेल ग्रुप) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो सिंगापुर में निगमित एक सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी है।

सिंगटेल ग्रुप कनेक्टिविटी, डिजिटल सेवाओं और डिजिटल बुनियादी ढांचे का प्रदाता है और एशिया, ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में इसकी उपस्थिति है।

सनस्टोन एक विशेष प्रयोजन वाहन है जिसे निवेश रखने के उद्देश्य से सिंगापुर में स्थापित किया गया है।

एमआईसी एंटिटी, मुबाडाला इन्वेस्टमेंट कंपनी पीजेएससी ( मुबाडाला ) की एक अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। मुबाडाला संयुक्त अरब अमीरात ( यूएई ) की एक सार्वजनिक संयुक्त स्टॉक कंपनी है, जिसका पूर्ण स्वामित्व अबू धाबी सरकार के पास है।

एसटीटी जीडीसी, एसटीटी कम्युनिकेशंस लिमिटेड की प्रत्यक्ष सहायक कंपनी और सिंगापुर टेक्नोलॉजीज टेलीमीडिया प्राइवेट लिमिटेड की अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी है। सिंगापुर स्थित यह समूह वैश्विक स्तर पर संचार और मीडिया, डेटा सेंटर और अवसंरचना प्रौद्योगिकी व्यवसायों में सक्रिय है। एसटीटी जीडीसी एक डेटा सेंटर प्रदाता है जिसकी भारत में अप्रत्यक्ष सहायक कंपनी, एसटीटी ग्लोबल डेटा सेंटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से उपस्थिति है। यह भारत में सक्रिय कई डेटा सेंटर कंपनियों में से एक है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी बदलाव को मंजूरी नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत हुई, , पांच समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…

1 घंटा ago

भारत में जन्मे चीते ने कूनो नेशनल पार्क में 5 स्वस्थ शावकों को जन्म दिया; देश में चीतों की आबादी 60 तक पहुंची

प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…

1 घंटा ago

केंद्रीय मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने बोगीबील से ढाका के लिए 540 टन एपीसीएल मेथनॉल की खेप को रवाना किया

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…

1 घंटा ago

फ्लाईदुबई फ्लाइट के ओमानी सह-पायलट ने विमान अपहरण की साजिश नाकाम होने के बाद उसे सऊदी अरब के रेगिस्‍तान में गिराने की कोशिश की थी

इटली के अखबार कोरिएरे देल्‍ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…

11 घंटे ago

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज किया

उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…

12 घंटे ago