भारत

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्‍ली विधानसभा चुनावों के लिए आज 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पार्टी के पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है, जबकि पार्टी नेता रमेश बिधूड़ी दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ कालकाजी सीट से चुनाव लड़ेंगे।

दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय मालवीय नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे और पूर्व आप नेता कैलाश गहलोत, जो हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं, बिजवासन सीट से चुनाव लड़ेंगे। अरविंदर सिंह लवली गांधी नगर सीट से जबकि भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा को राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है। विजेंद्र गुप्ता रोहिणी विधानसभा सीट से पार्टी के उम्‍मीदवार होंगे।

Editor

Recent Posts

चुनाव आयोग ने केरल में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ.…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर उन सभी को शुभकामनाएं…

2 घंटे ago

इजरायल और अमेरिका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन

इस्राएल और अमरीका की संयुक्त सेनाओं और ईरान के बीच संघर्ष का आज आठवां दिन…

4 घंटे ago

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति दी

भारत ने केरल के कोच्चि में ईरान के एक जहाज को आपातकालीन डॉकिंग की अनुमति…

4 घंटे ago

नेपाल में बालेंद्र शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी आम चुनाव में भारी जीत की ओर अग्रसर, मतगणना जारी

नेपाल में, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी हिंसक…

4 घंटे ago