बिहार में, महागठबंधन में सहयोगी दलों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। दूसरे चरण का नामांकन समाप्त होने के बाद, कई विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और सीपीआई के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। राष्ट्रीय जनता दल ने 143, कांग्रेस ने 61 और सीपीआई माले ने 20 सीटों पर अपने प्रत्याशी, चुनावी मैदान में उतारे हैं। मुकेश सहनी की नेतृत्व वाली विकासशील इंसान पार्टी वीआईपी ने 15 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। दो अन्य वामदलों सीपीआई ने नौ और सीपीएम ने चार सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। आई.पी. गुप्ता की इंडियन इंक्लूसिव पार्टी भी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। राज्य में विधानसभा सीटों की संख्या 243 है। दोनों चरणों में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल ने 6 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं। चार सीटों पर कांग्रेस और सीपीआई के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। वहीं राष्ट्रीय जनता दल और वीआईपी के उम्मीदवार भी कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 23 अक्टूबर को दूसरे चरण के लिए नाम वापसी के बाद स्थिति अधिक स्पष्ट होगी।
महिला क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला का…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु में खेला जाने वाला पांचवां टी-ट्वेंटी मैच बारिश के…
अमरीका के राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, तूफान ट्रूडी मजबूत होकर श्रेणी-दो में बदल गया…
फ्रांस के कई शहरों में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए हैं।…
कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में कल शाम भगदड़ मचने से 19 लोगों की…
शिशुओं के लिए पोषण संबंधी सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…